macOS के लिए उपलब्ध Gemini
आपके डॉक में सबसे मददगार आइकॉन.
चाहे आपको कोई ड्राफ़्ट तैयार करना हो, चीज़ों को व्यवस्थित करना हो या किसी विषय पर सोच-विचार करना हो, Gemini बस एक शॉर्टकट दूर है. स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट के हिसाब से, तुरंत और अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ मदद पाएँ. इसके लिए, मौजूदा स्क्रीन से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है.
आपका डेस्कटॉप, Gemini की मदद से काम करता है.
बिजली के तेज़ी से मदद पाएँ. शॉर्टकट से Gemini को तुरंत ऐक्सेस करें. बोलकर मनचाहे बदलाव करें. इसके बाद, Gemini Spark की मदद से, काम को अपने-आप होने दें. ये सभी काम एक साथ किए जा सकते हैं.
Option + Space दबाएँ.
आसान शॉर्टकट से Mac पर कहीं से भी Gemini को चालू करें, फिर चाहे काम के दौरान ही ऐसा क्यों न करना हो.
अपने सबसे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे करें.
Gemini Spark का इस्तेमाल करके अपने फ़ोल्डर में जगह बनाएँ या लोकल फ़ाइलों की ख़ास जानकारी Google Docs और Sheets में पाएँ. यह अपने-आप काम करता है, लेकिन हमेशा आपके निर्देशों के मुताबिक़.
इसे आज़माएँ: फ़िलहाल, यह सुविधा इन देशों में रहने वाले 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के उन लोगों के लिए अंग्रेज़ी में उपलब्ध है जिनके पास Google AI Ultra की सदस्यता है.
डेस्कटॉप के लिए क्रिएटिविटी
क्रिएटिविटी दिखाने के लिए, इस दमदार सुइट को बस एक क्लिक से चालू किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल करके, Nano Banana की मदद से इमेज बनाने से लेकर Veo की मदद से वीडियो जनरेट करने तक, अपने कई काम आसानी से किए जा सकते हैं.
आपके सबसे व्यस्त दिनों के लिए सलाह.
डेस्कटॉप पर काम पूरा करने के नए तरीक़े जानें.
Command. Command. काम पूरा करें.
स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट को सीधे चैट में डालने के लिए, ⌘ + ⌘ दबाएँ. ग़लतियों को डीबग करने, चार्ट को समझने या विज़ुअल आइडिया एक्सप्लोर करने में तुरंत मदद पाएँ.
आपका Mac. आपके नियम.
डिफ़ॉल्ट हॉटकी की मदद से, तुरंत ऐक्शन लें. क्या आपको इनमें बदलाव करने हैं? Settings में जाकर, हर शॉर्टकट को अपनी पसंद के मुताबिक़ बनाया जा सकता है.
ढेर सारी जानकारी के बीच, काम की बात आसानी से ढूँढें.
Gemini को अपनी चुनी हुई लोकल फ़ाइलों का ऐक्सेस दें, ताकि आपको सही जानकारी के साथ कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से मदद मिल सके.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
'macOS के लिए Gemini' ऐप्लिकेशन, डेस्कटॉप पर एआई असिस्टेंट की सुविधा देता है. यह उन सभी देशों और भाषाओं में बिना किसी शुल्क उपलब्ध है जिनमें Gemini ऐप्लिकेशन काम करता है. यह ऐप्लिकेशन सिर्फ़ Apple Silicon MacBooks पर काम करता है. इसके लिए macOS Sequoia (15.0) या इसके बाद का वर्शन होना ज़रूरी है. सुविधा की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है.
डेस्कटॉप पर Gemini ऐप्लिकेशन को तुरंत ऐक्सेस करने के कई तरीक़े हैं:
-
पसंद के मुताबिक़ बनाए जा सकने वाले शॉर्टकट: मिनी चैट खोलने के लिए, Option + Space दबाएँ या पूरी चैट का अनुभव पाने के लिए, Option + Shift + Space दबाएँ.
-
मेन्यू बार: स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू बार में Gemini आइकॉन को चुनें.
-
Mac डॉक: सीधे डॉक में मौजूद ऐप्लिकेशन के आइकॉन पर क्लिक करके, उसे लॉन्च करें.
अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ जवाब पाने के लिए, Gemini के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करें. जिस विंडो को शेयर करना है उसे खोलें और दोनों Command कुंजियों को दबाएँ.
Gemini आपकी चैट के लिए कॉन्टेक्स्ट के तौर पर, सबसे आगे वाली विंडो में दिख रहे कॉन्टेंट का इस्तेमाल करेगा. अगर Gemini को ब्राउज़र पर मौजूद पूरे पेज पढ़ने की या स्थानीय फ़ोल्डर में सेव की गई सभी फ़ाइलों का ऐक्सेस देने की अनुमति देनी है, तो macOS में System Settings > Privacy & Security पर जाएँ और Gemini के लिए सुलभता की सुविधा चालू करें.
Gemini ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, विंडो शेयर करने वाली हॉटकी को बदला जा सकता है.
डेस्कटॉप पर बोलकर कॉन्टेंट जनरेट करने और लिखवाने के कुछ तरीक़े यहाँ दिए गए हैं:
-
कहीं भी बोलकर लिखवाएँ: किसी भी टेक्स्ट फ़ील्ड में, नैचुरल तरीक़े से बोलकर कर्सर की जगह पर साफ़-सुथरा टेक्स्ट पाएँ.
-
टेक्स्ट को बेहतर बनाएँ: किसी भी ऐप्लिकेशन में टेक्स्ट को हाइलाइट करें और Gemini को बताएँ कि आपको उसमें क्या बदलाव करवाना है. जैसे, टोन में बदलाव करवाना, टेक्स्ट को फिर से लिखवाना या फ़ॉर्मैट करवाना.
-
फ़ाइलों की ख़ास जानकारी पाएँ: अपने डेस्कटॉप पर दस्तावेज़, इमेज या PDF हाइलाइट करें और Gemini से उनमें मौजूद ज़रूरी जानकारी निकालकर देने के लिए कहें.
-
इमेज जनरेट करें: किसी विज़ुअल प्रॉम्प्ट के बारे में बोलकर बताएँ, ताकि इमेज जनरेट करके सीधे आपके वर्कस्पेस में जोड़ी जा सकें.
इसे इस्तेमाल करने का तरीक़ा: FN 🌐 बटन को दबाकर रखें और बोलना शुरू करें. अपना अनुरोध सबमिट करने के लिए, बटन को छोड़ें. Gemini सीधे आपकी ऐक्टिव विंडो में उसका जवाब दिखाएगा.
-
स्मार्ट तरीक़े से लिखवाने की सुविधा: यह डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. यह फ़िलर शब्दों को अपने-आप हटा देती है और बोलते समय वाक्य के बीच किए गए सुधारों को तुरंत पहचान लेती है. साथ ही, आपके टेक्स्ट को बुलेट पॉइंट और व्यवस्थित पैराग्राफ़ में साफ़-सुथरे तरीक़े से फ़ॉर्मैट कर देती है.
-
स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के आधार पर गहराई से विश्लेषण करने की सुविधा: इसे मैन्युअल तरीक़े से चालू करना होता है. यह बोलकर लिखवाने के अलावा, अन्य कामों में भी मददगार है. जैसे, स्क्रीन पर दिख रहे कॉन्टेंट में बदलाव करवाना या इमेज जनरेट करना. Gemini ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, 'किसी ओपन विंडो में बोलकर शब्द लिखने की सुविधा' टैब में, गहराई से विश्लेषण करने की सुविधा को चालू करें. इससे Gemini, बोलकर लिखवाने और गहराई से विश्लेषण वाले सभी टास्क के बीच बेहतर तरीक़े से अंतर कर पाता है.
सलाह:
-
ज़्यादा देर तक बोलकर लिखवाने के लिए, FN बटन पर दो बार टैप करें. इससे, बटन को दबाए रखे बिना रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है. इसे बंद करने के लिए, FN बटन पर फिर से टैप करें. प्रॉम्प्ट बार में मौजूद, 'किसी ओपन विंडो में बोलकर शब्द लिखने की सुविधा' आइकॉन पर क्लिक करके भी इस सुविधा को चालू किया जा सकता है.
-
सेटिंग > किसी ओपन विंडो में बोलकर शब्द लिखने की सुविधा पर जाकर, गहराई से विश्लेषण करने की सुविधा को चालू या बंद किया जा सकता है. साथ ही, शॉर्टकट बटन अपनी पसंद के मुताबिक़ बनाए जा सकते हैं.
-
किसी टेक्स्ट या इमेज के बारे में Gemini को कोई कॉन्टेक्स्ट देने के लिए, उसे हाइलाइट करें, FN बटन को दबाकर रखें, और बोलना शुरू करें. किसी ओपन विंडो में बोलकर शब्द लिखने की सुविधा को शुरू करने के बाद, उस टेक्स्ट या इमेज से चुने हुए का निशान हटाएँ. इससे Gemini उसे बदल नहीं पाएगा.
नई सुविधा को सबसे पहले 'macOS के लिए Gemini' ऐप्लिकेशन में, सभी उपयोगकर्ताओं के लिए अंग्रेज़ी भाषा में लॉन्च किया जा रहा है.
'macOS के लिए Gemini' ऐप्लिकेशन, Mac ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाया गया है. इसलिए, यह आपकी लोकल फ़ाइलों के साथ सीधे इंटरैक्ट कर सकता है. साथ ही, Mac पर एआई को ऐक्सेस करने का यह सबसे आसान तरीक़ा है. आपकी निजता की सुरक्षा को पक्का करने के लिए, Gemini Spark को सिर्फ़ उन डायरेक्ट्री का ऐक्सेस मिलता है जिन्हें आपने ख़ुद कनेक्ट किया है. इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है और Gemini Spark मुश्किल काम भी पूरे कर पाता है. आपके निर्देशों के मुताबिक़ Gemini Spark, Mac के ऑटोमेशन को प्राथमिकता दे सकता है. साथ ही, आपके कनेक्ट किए गए फ़ोल्डर में मौजूद फ़ाइलों के नाम बदल सकता है और उन्हें व्यवस्थित कर सकता है. इसके अलावा, उन फ़ोल्डर में मौजूद जानकारी को इकट्ठा करके, Google Docs और Sheets में कॉन्टेंट को अपडेट कर सकता है और उसकी ख़ास जानकारी दे सकता है.
Check availability here.
हाँ! अगर आपने एक ही Google खाते से साइन इन किया है, तो सभी डिवाइसों पर आपकी चैट का इतिहास और मेमोरी सिंक हो जाएगी.
सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें, इंस्टॉलेशन गाइड, और इस्तेमाल से जुड़ी सलाह पाने के लिए, सहायता केंद्र पर जाएँ.
जवाबों की जाँच कर लें. सेटअप करना ज़रूरी है. ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. कुछ ख़ास सुविधाएँ, 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जिन्होंने Google के एआई की सुविधाओं वाला सदस्यता प्लान लिया है.