डेस्कटॉप के लिए Gemini डाउनलोड करें.
जहाँ चाहें वहाँ मदद पाएँ.
दस्तावेज़ बनाने से लेकर क्रिएटिव आइडिया एक्सप्लोर करने तक, बस एक शॉर्टकट दबाकर Gemini से मदद पाएँ. यह किसी भी जगह पर आपकी मदद के लिए तैयार है, ताकि काम में आपका फ्लो बना रहे.
आपका डेस्कटॉप, Gemini की मदद से काम करता है.
डेस्कटॉप पर काम करने के आपके तरीक़े के मुताबिक़ तैयार. जानें कि Windows और macOS पर, Gemini रोज़मर्रा के प्रोजेक्ट पूरे करने में आपकी कैसे मदद करता है.
आपके सवालों के जवाब, बस एक शॉर्टकट दूर.
Windows पर Alt + Space या Mac पर Option + Space दबाकर, अपने मौजूदा टैब, विंडो वग़ैरह पर Gemini को ऐक्सेस करें. सवाल पूछें, तथ्यों की जाँच करें या ड्राफ़्ट तैयार करें. फिर पलक झपकते ही अपने काम पर दोबारा लग जाएँ.
अपने सबसे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे करें.
Gemini Spark, हर समय आपकी मदद के लिए तैयार रहने वाला आपका निजी एआई एजेंट है. इससे रिसर्च, प्लानिंग, और सिंथेसिस जैसे कई चरणों वाले कामों में मदद लें. यह अपने-आप काम करता है, लेकिन इसका कंट्रोल हमेशा आपके हाथ में रहता है.
आपके रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले Google ऐप्लिकेशन से जुड़ा है.
Gmail, Google Drive, Docs, और Calendar से सीधे अपने डेस्कटॉप वर्कफ़्लो में जानकारी हासिल करें. Gemini से ईमेल थ्रेड में दबी मुख्य बातें हाइलाइट करने, शेयर किए गए दस्तावेज़ों की ख़ास जानकारी देने या मीटिंग के किसी नोट को क्रॉस-रेफ़रंस करने के लिए कहें.
डेस्कटॉप पर क्रिएटिविटी को दें नई उड़ान.
डेस्कटॉप के ख़ास वर्कस्पेस में, अपनी क्रिएटिविटी को हक़ीक़त में बदलें. Nano Banana की मदद से, अपनी पसंद के मुताबिक़ इमेज जनरेट करें और Gemini Omni से बेहतरीन क्वालिटी के वीडियो बनाएँ. जब भी कोई आइडिया आए, उसे तुरंत हक़ीक़त में बदलें.
आपके सबसे व्यस्त दिनों के लिए सलाह.
डेस्कटॉप पर काम करने के नए तरीक़े जानें. macOS पर उपलब्ध अतिरिक्त सुविधाएं आज ही आज़माएँ. Windows के लिए भी बहुत कुछ जल्द आ रहा है.
इसे देखें. इसे हल करें.
अपनी स्क्रीन पर दिख रहा कॉन्टेंट शेयर करें. इसके बाद, Gemini संदर्भ को समझकर गड़बड़ियाँ ठीक करने, चार्ट को समझाने या किसी भी काम को सुलझाने में आपकी मदद करेगा.
अपने डेस्कटॉप को व्यवस्थित रखें.
Gemini Spark का इस्तेमाल करके अपने फ़ोल्डर में जगह बनाएँ या लोकल फ़ाइलों की ख़ास जानकारी Google Docs और Sheets में पाएँ.
बोलकर अपनी बात बताएँ.
किसी भी ऐप्लिकेशन में बोलकर अपने विचार रखें. Gemini, रीयल टाइम में आपके बोले गए शब्दों को टेक्स्ट में अपने-आप फ़ॉर्मैट करेगा और उन्हें बेहतर बना देगा.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Gemini का डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन, उन सभी देशों और भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें Gemini ऐप्लिकेशन काम करता है.
-
Windows: यह Windows 10 या इसके बाद के वर्शन (x64 और ARM64) पर काम करता है.
-
macOS: यह ऐप्लिकेशन सिर्फ़ Apple Silicon MacBooks पर काम करता है. इसके लिए macOS Sequoia (15.0) या इसके बाद का वर्शन होना ज़रूरी है.
इस सुविधा की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है.
डेस्कटॉप पर Gemini को तुरंत ऐक्सेस करने के कई तरीक़े हैं:
Windows:
-
अपनी पसंद का शॉर्टकट:आप कहीं भी हों, Gemini को तुरंत ऐक्सेस करने के लिए Alt + Space दबाएँ.
-
टास्कबार और सिस्टम ट्रे: Windows टास्कबार से ऐप्लिकेशन लॉन्च करें या सिस्टम ट्रे में मौजूद Gemini के आइकॉन पर क्लिक करें.
macOS:
-
अपनी पसंद के शॉर्टकट: मिनी चैट खोलने के लिए Option + Space दबाएँ या चैट का पूरा अनुभव पाने के लिए Option + Shift + Space दबाएँ.
-
मेन्यू बार और डॉक: स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू बार में Gemini आइकॉन को चुनें या Mac डॉक में मौजूद इसके आइकॉन पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: Gemini ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, शॉर्टकट कुंजियों को कभी भी अपनी पसंद के मुताबिक़ बनाया जा सकता है.
macOS के लिए Gemini ऐप्लिकेशन में, दोनों Command कुंजियों को एक साथ दबाकर स्क्रीन का कॉन्टेंट शेयर करें, ताकि आपको ज़्यादा सटीक जवाब मिल सकें. बोलकर साफ़ टेक्स्ट लिखवाएँ और खुले हुए ऐप्लिकेशन में कॉन्टेंट में बदलाव करें. Gemini Spark से लोकल फ़ोल्डर कनेक्ट करके, अपनी फ़ाइलों को व्यवस्थित करें और ज़रूरी जानकारी एक ही जगह पाएँ.
आने वाले समय में, Windows में और सुविधाऍं उपलब्ध होंगी.
हाँ! अगर आपने एक ही Google खाते से साइन इन किया है, तो सभी डिवाइसों पर आपकी चैट का इतिहास और मेमोरी सिंक हो जाएगी.
जवाबों की जाँच कर लें. सेटअप करना ज़रूरी है. ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. कुछ ख़ास सुविधाएँ, 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जिन्होंने Google के एआई की सुविधाओं वाला सदस्यता प्लान लिया है.