Skip to main content

अपना इतिहास Gemini पर ट्रांसफ़र करें

क्या आपको नए सिरे से शुरुआत किए बिना Gemini को आज़माना है? 
दूसरे एआई से अपनी चैट और मेमोरी साथ लाएँ.

कुछ ही क्लिक में अपनी मेमोरी इंपोर्ट करें

किसी दूसरे एआई ऐप्लिकेशन से अपनी मेमोरी को ट्रांसफ़र करना बेहद आसान है. Gemini, इसमें आपकी मदद कर सकता है.

अपनी प्राथमिकताएँ सेव रखें

अपनी पसंद के निर्देशों को साथ लाएँ. बस अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी को कॉपी करके, Gemini में मेमोरी की सेटिंग में चिपकाएँ और हो गया आपका काम.

चैट का इतिहास ट्रांसफ़र करें

किसी दूसरे एआई ऐप्लिकेशन से अपना डेटा एक्सपोर्ट करके, डेटा की .ZIP फ़ाइल को Gemini में अपलोड करें. Gemini आपकी पुरानी चैट थ्रेड को सुरक्षित तरीक़े से व्यवस्थित करेगा, ताकि आप उन्हें जारी रख सकें.

यह बेहद आसान है. एआई पर अपनी गतिविधियों का इतिहास साथ लाएँ.

चाहे आपको अपनी ख़ास बातचीत ट्रांसफ़र करनी हो या वहीं से बातचीत शुरू करनी हो जहाँ आपने छोड़ी थी, अब यह सब करना बेहद आसान हो गया है.

अपने मौजूदा एआई से पूछें

हमारे सुझाए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करके, उसे अपने दूसरे एआई ऐप्लिकेशन में चिपकाएँ. इससे वह आपकी प्राथमिकताओं और स्टाइल से जुड़ी ख़ास जानकारी जनरेट करेगा.

एआई का जवाब कॉपी करें

आपके लिए तैयार की गई ख़ास जानकारी को कॉपी करें.

Gemini में चिपकाएँ

Gemini में इंपोर्ट करने की सेटिंग पर जाएँ, जानकारी को चिपकाएँ, और चैट करना शुरू करें. यह ऐसे काम करेगा जैसे आपके काम करने के तरीक़े को पहले से ही जानता है.

अपना डेटा एक्सपोर्ट करें

अपने मौजूदा एआई की सेवा देने वाले प्लैटफ़ॉर्म से डेटा एक्सपोर्ट करने का अनुरोध करें. प्लैटफ़ॉर्म आम तौर पर ईमेल से डेटा की एक ZIP फ़ाइल भेजते हैं.

Gemini में अपलोड करें

Gemini की सेटिंग में "चैट का इंपोर्ट किया गया इतिहास" सेक्शन में जाएँ और ZIP फ़ाइल को चुनें.

जहाँ चैट छोड़ी थी वहीं से शुरू करें

Gemini, आपकी पुरानी चैट थ्रेड को सुरक्षित तरीक़े से प्रोसेस और व्यवस्थित करता है, ताकि आप उन्हें खोज सकें, उनका रेफ़रंस दे सकें, और उन पर आगे काम कर सकें.

एक और अच्छी बात… स्विच करना बिलकुल मुफ़्त है

Gemini का भरपूर इस्तेमाल करें और देखें कि अभी कितना कुछ बाक़ी है इस्तेमाल करने के लिए.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एआई से की गई चैट का इतिहास इंपोर्ट करने के लिए, आपको पहले अपने मौजूदा एआई की सेवा देने वाले प्लैटफ़ॉर्म से अपना डेटा एक्सपोर्ट करना होगा. आम तौर पर, डेटा एक्सपोर्ट करने का यह विकल्प अन्य ऐप्लिकेशन की सेटिंग के "डेटा कंट्रोल" या "निजता" सेक्शन में मिलता है. डेटा फ़ाइल डाउनलोड करने के बाद, उसे सीधे Gemini में अपलोड करें. इससे, एआई के साथ की गई आपकी पिछली बातचीत का इतिहास Gemini में सेव हो जाएगा.

फ़िलहाल, चैट का इतिहास .zip फ़ॉर्मैट की फ़ाइलों में ही इंपोर्ट किया जा सकता है. इनका साइज़ 5 जीबी तक हो सकता है.

नहीं, प्रोजेक्ट फ़ाइलें इंपोर्ट नहीं की जा सकतीं. हालाँकि, दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म पर की गई अपनी चैट का पूरा इतिहास .zip फ़ॉर्मैट में ज़रूर इंपोर्ट किया जा सकता है. इसके बाद, Gemini में कोई भी फ़ाइल अपलोड की जा सकती है.

किसी अन्य एआई से की गई चैट का इतिहास इंपोर्ट करने पर, चैट का टेक्स्ट ही Gemini में ट्रांसफ़र होगा. पिछले ऐप्लिकेशन में जनरेट हुई इमेज और फ़ाइलें ट्रांसफ़र नहीं होंगी.

एआई से की गई आपकी चैट इंपोर्ट होने के बाद, बाईं ओर मौजूद मेन्यू के “चैट” सेक्शन में दिखेंगी. इन चैट पर, इंपोर्ट की गई चैट का ख़ास आइकॉन दिखेगा.

  • किसी एक चैट को मिटाने के लिए: मेन्यू में चैट ढूँढें, ज़्यादा आइकॉन पर क्लिक करें, और मिटाएँ को चुनें.

  • चैट के पूरे बैच को मिटाने के लिए: किसी .zip फ़ाइल से इंपोर्ट की गई सभी एआई चैट एक साथ मिटाई जा सकती हैं. इसके लिए, सेटिंग में जाकर उस इंपोर्ट लॉग के बग़ल में मौजूद ट्रैश आइकॉन पर क्लिक करें.

ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. यह सुविधा 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है. इसके लिए, Gemini में मनमुताबिक़ मदद पाने की सुविधा चालू करना ज़रूरी है.