Google Gemini:
छात्र-छात्राओं वाले प्लान को 1 साल के लिए बिना किसी शुल्क के आज़माएँ
Gemini की मदद से पढ़ाई करें और जितने चाहें उतने क्लास मटीरियल अपलोड करें. साथ ही, स्टडी नोटबुक, इंटरैक्टिव विज़ुअलाइज़ेशन, और Gemini Live की सुविधा पाएँ. छात्र-छात्राओं के लिए मुफ़्त में उपलब्ध प्लान के साथ, आपको एक साल के लिए इस्तेमाल करने की ज़्यादा सीमाएँ, 400 जीबी स्टोरेज, और Gemini Omni की मदद से वीडियो जनरेट करने की सुविधा भी मिलती है.
जानकारी को समझ में बदलें
इंटरैक्टिव विज़ुअलाइज़ेशन की मदद से, कॉन्सेप्ट के काम करने का तरीक़ा देखें. इससे आपको अपने कोर्सवर्क को गहराई से समझने और पढ़ने में मदद मिलेगी.
ख़ास आपकी पढ़ाई में मदद करने के लिए बने टूल इस्तेमाल करके, अपने हिसाब से सीखें
स्टडी नोटबुक बनाने के लिए, अपना कोर्स मटीरियल अपलोड करें. Gemini आपकी ज़रूरत के हिसाब से लर्निंग प्लान तैयार करेगा.
स्टूडेंट हब
ऐप्लिकेशन में एक ऐसी जगह जहाँ आपके कोर्स और कॉन्टेंट को एक साथ दिखाया जाता है.
ज़रूरत के मुताबिक क्विज़
अपने नोट और कॉन्टेंट को अपनी ज़रूरत के मुताबिक क्विज़ में बदलें.
परफ़ॉर्मेंस ट्रैकर
इससे भी बेहतर, देखें कि कहाँ सुधार की ज़रूरत है.
स्टडी नोटबुक
अपने हर कोर्स के लिए एक नोटबुक बनाएँ.
Gemini से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाएँ
Gemini Live
Gemini Live की सुविधा का इस्तेमाल करके, Gemini से रीयल-टाइम में बातचीत करें और मुश्किल कॉन्सेप्ट समझने में मदद पाएँ.
इमेज जनरेट करने की प्रोसेस
सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, मुश्किल कॉन्सेप्ट को इंटरैक्टिव विज़ुअल में बदलें.
कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन
Gmail, Drive, और Workspace में मौजूद डेटा को कनेक्ट करें. इससे आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से जानकारी मिलेगी और आप व्यवस्थित तरीके से काम कर पाएँगे.
Gemini की मदद से स्मार्ट तरीक़े से पढ़ाई करें
जिन प्रॉम्प्ट के लिए कोर्स मटीरियल की ज़रूरत है उन्हें सबमिट करने से पहले, अपनी फ़ाइलें ज़रूर अपलोड कर लें.
होमवर्क में मदद पाएँ
वह इमेज या फ़ाइल अपलोड करें जिस पर काम किया जा रहा है. Gemini उसे बेहद आसान और सिलसिलेवार तरह से समझाएगा, ताकि आपको जवाब पाने का तरीक़ा पता चल सके.
-
गणित के इस सवाल को हल करने का तरीक़ा एक-एक स्टेप में समझाओ
-
मुझे इस पेंटिंग के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताओ
-
रोमन साम्राज्य के पतन के बारे में Deep Research करो
-
यह बताओ कि डीएनए की प्रतिकृति बनाने का तरीक़ा क्या है?
परीक्षा की तैयारी करें
अपनी अगली परीक्षा के लिए तैयारी रखें पक्की. चाहे नोट हों या स्लाइड, अपने दस्तावेज़ अपलोड करें और उन्हें एक स्टडी गाइड, प्रैक्टिस टेस्ट, और यहां तक कि एक पॉडकास्ट में बदलें.
-
इन लेक्चर नोट की मदद से एक क्विज़ तैयार करो
-
मुझसे औद्योगिक क्रांति से जुड़े सवाल करो
-
मेरे क्लास नोट से एक स्टडी गाइड बनाओ
-
इस रिपोर्ट से ऑडियो ओवरव्यू जनरेट करो
लिखने में मदद पाएँ
शुरुआत हो या फ़ाइनल टच, ड्राफ़्ट चमकाएँ फटाफट: Gemini लिखने से जुड़े किसी आइडिया पर मिलकर सोच-विचार करने, उसकी आउटलाइन बनाने, और उसे एक बेहतरीन लेख में बदलने में आपकी मदद करता है. Gemini के ज़रिए ये काम तेज़ी से किए जा सकते हैं.
-
मेरे निबंध की प्रूफ़रीडिंग करो और उसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव दो
-
इस ईमेल को और ज़्यादा प्रोफ़ेशनल बनाओ
-
मेरा रेज़्यूमे बेहतर बनाओ
-
छात्रों के संगठन की एक वेबसाइट बनाने में मेरी मदद करो
क्या आप बेहतर तरीक़े से सीखने के लिए तैयार हैं?
छात्र-छात्राओं के लिए, Google AI Plus के एक साल के प्लान को आज ही बिना किसी शुल्क के आज़माएँ.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Google AI Plus का बिना किसी शुल्क वाला यह ऑफ़र, कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं के लिए है जिनकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा है. यह ऑफ़र, नए उपयोगकर्ताओं और उन छात्र-छात्राओं को मिल सकता है जिनका 2025 का AI Pro ट्रायल ख़त्म हो गया है. इस ऑफ़र का ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, उपयोगकर्ताओं को उनके छात्र या छात्रा होने की पुष्टि हर साल करनी होगी.
पूरे सेमेस्टर के दौरान रिसर्च करने, प्रोजेक्ट वग़ैरह तैयार करने, और पढ़ाई करने जैसे कामों को आसानी से मैनेज करने की सुविधा पाएँ.
छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध बिना किसी शुल्क वाले Google AI Plus प्लान में, Gemini को इस्तेमाल करने की दोगुनी सीमा, 400 जीबी क्लाउड स्टोरेज, और Gemini Omni का ऐक्सेस मिलता है. साथ ही, स्टडी नोटबुक, विज़ुअल, और Live बातचीत के लिए अनलिमिटेड अपलोड की सुविधा मिलती है.
Gemini को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह न सिर्फ़ जवाब जनरेट करे, बल्कि आपको बेहतर तरीक़े से पढ़ाई करने में भी मदद करे.
स्टडी नोटबुक की मदद से, आपके अपलोड किए गए सिलेबस, लेक्चर नोट, और कोर्स मटीरियल को आपकी ज़रूरत के हिसाब से टूल में बदला जा सकता है. जैसे, स्टडी गाइड, क्विज़, और ख़ास जानकारी. इन्हें आपकी मौजूदा पढ़ाई के हिसाब से तैयार किया जाता है.
जितने चाहें उतने स्टडी मटीरियल वग़ैरह अपलोड करें और उन्हीं के आधार पर जवाब पाएँ. इससे Gemini आपके कोर्सवर्क के कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से पढ़ाई करने में आपकी मदद करता है.
यह प्लान, सिर्फ़ ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है. ऑफ़र की शर्तें लागू होती हैं. इसे 31 दिसंबर 2026 तक रिडीम करें. साइन-अप करते समय, पेमेंट का मान्य तरीक़ा इस्तेमाल करना होगा. अगर मुफ़्त में आज़माने की अवधि ख़त्म होने से पहले सदस्यता रद्द नहीं की जाती है, तो इस अवधि के ख़त्म होने के बाद Google AI Plus की सदस्यता के लिए, हर महीने ₹399 का शुल्क अपने-आप ले लिया जाएगा. इसे कभी भी रद्द करें.