Skip to main content

Lyria 3.5

हर मौक़े के लिए बनाएँ मनचाहा ट्रैक

संगीत बनाने का नया तरीक़ा. Gemini का सबसे बेहतरीन साउंड क्वालिटी वाला एआई म्यूज़िक मॉडल, Lyria 3.5 आज़माएँ. किसी भी टेक्स्ट या फ़ोटो को शानदार संगीत में बदलें. बेहतरीन आवाज़ और मधुर संगीत के साथ एक पूरा गाना तैयार करें. अपने किसी भी एहसास, फ़ोटो या मूड को पलभर में शानदार संगीत में बदलें और अपना परफ़ेक्ट साउंडट्रैक बनाएँ.

संगीत बनाएँ, सुनें, सबको सुनाएँ.

Gemini को बस आसान सा प्रॉम्प्ट दें और वह आपकी स्टाइल के हिसाब से एकदम नया साउंडट्रैक जनरेट कर देगा. अलग-अलग शैलियों, मूड, और दौर के संगीत को मिक्स करें और ऐसे ट्रैक बनाएँ जो हर पल में जान फूँक दें, फिर चाहे काम पर फ़ोकस करना हो, कोई ख़ास अवसर हो या फिर ग्रुप चैट में शेयर करने के लिए कोई धमाकेदार एंथम तैयार करना हो.

सबसे पहले कोई टेंप्लेट चुनें

Lyria की टेंप्लेट गैलरी में मौजूद विकल्पों को एक्सप्लोर करें और संगीत बनाने की शानदार शुरुआत करें. कोई ट्रैक चुनें, फिर अपनी पसंद के मुताबिक़ थोड़े-बहुत बदलाव करें, और देखें कि कैसे Gemini उसे हाई फ़िडेलिटी साउंडट्रैक में बदल देता है.

कहें दिल की बात, म्यूज़िक ट्रैक के साथ

बस वाइब टाइप करें. धुन पाएँ. इनसाइड जोक से लेकर अपने नए एंथम तक, बस अपनी पसंद बताएँ. इसके बाद, बाक़ी का काम Gemini पर छोड़ दें. यह आपके प्रॉम्प्ट से, आपकी पसंद के मुताबिक़ ऐसा ट्रैक तैयार करेगा जिसे दूसरों के साथ शेयर भी किया जा सकेगा.

Gemini prompt input that reads "Create a track".

अपने कैमरा रोल से बनाएँ म्यूज़िक

अपने पसंदीदा मीम या यादगार पल को शेयर करने लायक मज़ेदार कॉन्टेंट में बदलें. बस अपनी फ़ोटो अपलोड करें और Gemini उसमें छिपे एहसासों को पहचानकर, ऐसा नया और अनोखा संगीत बनाता है जो उस फ़ोटो से पूरी तरह से मेल खाता हो.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Lyria 3.5 की मदद से तीन मिनट तक के बेहतरीन क्वालिटी वाले ट्रैक बनाएँ. यह एआई की मदद से संगीत जनरेट करने वाला हमारा अब तक का सबसे शानदार मॉडल है. बेहतर क्वालिटी के बोल और शानदार आवाज़ का अनुभव पाएँ. साथ ही, क्रिएटिव कंट्रोल की बेहतर सुविधा पाएँ, जिससे हर ट्रैक को अपनी स्टाइल के हिसाब से बनाया जा सकता है.

Gemini ऐप्लिकेशन में, हर ट्रैक के साथ Nano Banana से जनरेट की गई ऐसी कवर आर्ट बनाता है जो उस ट्रैक से पूरी तरह मेल खाती है. ट्रैक तैयार होने के बाद, उसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा, उसे अपने पसंदीदा प्लैटफ़ॉर्म पर दोस्तों के साथ सीधे शेयर भी किया जा सकता है.

एआई म्यूजिक जनरेशन उन सभी देशों में उपलब्ध है जहां जेमिनी ऐप उपलब्ध है. इस सुविधा का आनंद लेने के लिए, आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.

हमारे एआई से जुड़े सिद्धांतों के मुताबिक़, Gemini ऐप्लिकेशन में जनरेट किए गए सभी ट्रैक में SynthID एम्बेड किया जाता है. यह Google के एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट की पहचान करने के लिए, हमारा वॉटरमार्क है जो आम तौर पर नज़र नहीं आता है.

हम आपको एआई की मदद से बनाए गए कॉन्टेंट की पहचान करने के लिए, ज़्यादा टूल भी उपलब्ध करा रहे हैं. साथ ही, ऑडियो कॉन्टेंट की पुष्टि करने की सुविधा को भी बेहतर बना रहे हैं. इसके लिए, बस कोई फ़ाइल अपलोड करें और पूछें कि क्या इसे Google के एआई ने जनरेट किया है. Gemini, SynthID की जाँच करेगा और गहराई से विश्लेषण करके जवाब देगा.

Gemini के एआई म्यूज़िक जनरेटर से सबसे अच्छे नतीजे और शानदार संगीत पाने के लिए, अपने प्रॉम्प्ट में ये चीज़ें शामिल करके उन्हें बेहतर बनाएँ:

  • शैली और दौर: किसी ख़ास शैली, अनोखे मिक्स या किसी ख़ास दौर के संगीत से शुरुआत करें. (जैसे: 90 के दशक का रोमैंटिक बॉलीवुड, सूफ़ी और रॉक का फ़्यूज़न, पंजाबी फ़ोक, शास्त्रीय राग)

  • टेंपो और रिदम: बताएँ कि गाने की एनर्जी कैसी रहेगी और म्यूज़िक की बीट कैसी लगनी चाहिए. (जैसे: अपबीट और डांस करने लायक, ग़ज़ल स्टाइल, रोड ट्रिप वाली बीट)

  • इंस्ट्रुमेंट: बताएँ कि आपको किस तरह की ख़ास आवाज़ें या सोलो चाहिए, ताकि ट्रैक बेहतरीन लगे. (जैसे: सितार सोलो, तबला बीट, सूफ़ी हारमोनियम)

  • वोकल: बेहतरीन नतीजे के लिए, गायक का जेंडर, आवाज़ का टेक्स्चर, और रेंज बताएँ. (जैसे: महिला की चुलबुली आवाज़, पुरुष की गहरी आवाज़, क़व्वाली गायक जैसी भारी आवाज़)

  • गाने के बोल: विषय बताएँ, अपनी पसंद के हिसाब से डिटेल दें या एक स्ट्रक्चर में टैग के साथ अपना टेक्स्ट दें. (जैसे, "शनिवार की एक सुकून भरी शाम" कस्टम: [पहला अंतरा] एक ही शब्द को मंत्र की तरह बार-बार दोहराना)

इन सभी चीज़ों को एक साथ मिलाकर, कुछ इस तरह का संगीत बनाया जा सकता है:
सुकून भरी सूफ़ी बीट वाला इंडी पॉप ट्रैक. ट्रैक में सुकून भरी अकूस्टिक गिटार, तबले की नर्म थाप, और सितार की हल्की बीट शामिल हैं. चुलबुली आवाज़ वाली एक महिला एक गाना गा रही है जो शनिवार की एक शाम, बारिश का इंतज़ार करने के बारे में है.

सीमाएँ लागू. ज़रूरी नहीं है कि यह सुविधा सभी डिवाइसों पर काम करे. यह सिर्फ़ 18 साल से ज़्यादा उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए है. ज़िम्मेदारी से कॉन्टेंट बनाएँ.