पर्सनल इंटेलिजेंस
आपके हर क़दम पर मददगार
छुट्टियाँ बिताने के आइडिया से लेकर प्रोजेक्ट का प्लान बनाने तक, हर काम के लिए अपनी पसंद-नापसंद और प्राथमिकताओं के हिसाब से मदद पाएँ. Gemini आपके हिसाब से सुझाव देने के लिए, Gmail, Photos, Search, और YouTube जैसे आपके Google ऐप्लिकेशन के डेटा और चैट के इतिहास का इस्तेमाल करता है.
हर जवाब ख़ास आपके अंदाज़ में
ख़ास आपके हिसाब से मदद
Gemini को अपने Google ऐप्लिकेशन—जैसे Gmail, Photos, Search, और YouTube का डेटा ऐक्सेस करने दें, ताकि यह आपकी ज़रूरतों के हिसाब से मदद कर सके. पूरा कंट्रोल आपके पास ही रहेगा, क्योंकि यह किन-किन ऐप्लिकेशन का डेटा ऐक्सेस करे यह फ़ैसला आपका होता है. आपके पास मनमुताबिक़ जवाब पाने की सेटिंग मैनेज करने का विकल्प हमेशा रहता है.
फ़िलहाल इसे ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट किया जा रहा है.
बेहतर और काम के विकल्प पाएँ
कोई महँगी चीज़ ख़रीदने को लेकर उलझन में हैं? Gemini अलग-अलग प्रॉडक्ट के बारे में रिसर्च कर सकता है. साथ ही, आपकी पसंद-नापसंद, ज़रूरतों, और प्राथमिकताओं के हिसाब से सुझाव देकर, सही प्रॉडक्ट चुनने में आपकी मदद कर सकता है.
अपनी पसंद और प्राथमिकताएँ बताकर और भी बेहतर सुझाव पाएँ
Gemini को आपकी पसंद और प्राथमिकताओं को याद रखने के लिए कहें. जैसे, काम, शौक़, और ज़िंदगी के लक्ष्य. इससे आपको ज़्यादा मददगार और काम के जवाब मिलेंगे.
अपनी पसंद के हिसाब से नई-नई किताबें ढूँढें
Gemini से ऐसी किताबें ढूँढने को कहें जिन्हें आप एक बार शुरू करने के बाद छोड़ न पाएँ. Gemini आपकी पढ़ी किताबों और पसंद के हिसाब से शानदार सुझाव देगा.
हर बार आसानी से बातचीत जारी रखें
Gemini से कहें कि जवाब देने के लिए वह आपकी पुरानी चैट इस्तेमाल करे. इससे अपनी पुरानी बातचीत को फिर से जारी रखा जा सकता है या किसी पिछले विषय की ख़ास जानकारी ली जा सकती है. Gemini के साथ की गई अपनी किसी भी चैट को देखा या मिटाया जा सकता है.
नई-नई ख़ूबसूरत जगहें खोजें
अपनी सहूलियत और पसंद के हिसाब से ट्रिप प्लान करें. Gemini आपकी पसंद और पिछली ट्रिप को ध्यान में रखकर सुझाव देता है. इससे आपको अपनी पसंद की नई-नई चीज़ें ढूँढने में मदद मिलती है. जैसे, आस-पास की नई-नई जगहें और खाने-पीने के अड्डे.
अपनी निजता पर रखें अपना पूरा कंट्रोल
हम पारदर्शिता और आपको आपके डेटा पर पूरा कंट्रोल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
जब चाहें, अनुमतियों को मैनेज करें
पर्सनल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करना है या नहीं, यह फ़ैसला आपका है. आपके पास यह तय करने का विकल्प है कि किन Google ऐप्लिकेशन का डेटा इस्तेमाल किया जाए या आपकी पुरानी चैट कैसे इस्तेमाल की जाएँ. आपके पास अपने हिसाब से निर्देश सेट करने का विकल्प भी हमेशा होता है.
अपना डेटा आसानी से मैनेज करें
अपने Google खाते से की गई गतिविधि देखें, Gemini की सेटिंग में पर्सनल इंटेलिजेंस को ऐक्सेस करें, और Gemini के साथ की गई पिछली चैट का इतिहास देखें.
पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है
Gemini कोशिश करता है कि जिस सोर्स से जानकारी ली है उसका रेफ़रंस दे पाए या विस्तार से जानकारी दे पाए, ताकि आप उसकी पुष्टि कर सकें. अगर यह ऐसा नहीं करता है, तो इससे और जानकारी माँगी जा सकती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पर्सनल इंटेलिजेंस से, Gemini आपके प्रॉम्प्ट और उसके कॉन्टेक्स्ट का विश्लेषण करके, आपके हिसाब से ज़्यादा काम के जवाब देता है. पर्सनल इंटेलिजेंस जवाब तैयार करने के लिए आपके निर्देशों, पुरानी चैट या कनेक्ट किए गए Google ऐप्लिकेशन से काम की जानकारी निकालने की कोशिश करती है. इससे यह पक्का किया जाता है कि आपको आपकी दिलचस्पी, पसंद-नापसंद, और ज़रूरतों को ध्यान में रखने वाला जवाब मिले.
पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा, दुनिया भर में बीटा वर्शन में रोल आउट की जा रही है. यह सुविधा, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए है. हालाँकि, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया, स्विट्ज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम, और नाइजीरिया में यह उपलब्ध नहीं है.
ज़रूरी शर्तें: इसका इस्तेमाल करने के लिए, आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा होनी चाहिए. बीटा वर्शन में उपलब्ध यह सुविधा, निजी Google खातों के लिए है. फ़िलहाल, यह Google Workspace for Business, Google Workspace for Enterprise या Google Workspace for Education खातों के लिए नहीं है.
प्लैटफ़ॉर्म: इस सुविधा को चालू करने के बाद यह वेब, Android, और iOS पर काम करती है.
मॉडल: यह Gemini के मॉडल पिकर में उपलब्ध सभी मौजूदा मॉडल के साथ काम करती है.
पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा, फ़िलहाल Gmail, Photos, Search, और YouTube जैसे Google ऐप्लिकेशन के साथ काम करती है. आने वाले महीनों में Gemini, जानकारी उपलब्ध कराने के लिए, आपकी अनुमति लेकर Google के अन्य ऐप्लिकेशन और सेवाओं को ऐक्सेस कर पाएगा.
उदाहरणों को छोटा करके दिखाया गया है. जवाबों की जाँच कर लें. सेटअप करना ज़रूरी है. ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. 18 साल से ज़्यादा उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए है.