Skip to main content

Gemini Live अब चैट के लिए उपलब्ध है.

Gemini Live को अब चैट में इंटिग्रेट कर दिया गया है. इससे आपको बातचीत के दौरान, टाइप करने और बोलने के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा मिलती है.

टेक्स्ट ही नहीं, दूसरे तरीक़ों से भी बातचीत करें.

Gemini आपके पसंदीदा ऐप्लिकेशन के साथ सीधे कनेक्ट हो जाता है, ताकि अलग-अलग मोड के बीच स्विच करते समय भी मुश्किल काम किए जा सकें. जल्द ही, हम अलग-अलग क्षेत्रीय बोलियों में बात करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएँगे, ताकि आप Gemini से अपनी पसंदीदा भाषा या बोली में बात कर सकें.

आपको सिर्फ़ दिखाना और प्रॉम्प्ट देना है.

बातचीत के दौरान ज़रूरत पड़ने पर, Gemini Live आपको मैप, मौसम की जानकारी देने वाले कार्ड, और फ़ोटो की विज़ुअल जानकारी रीयल-टाइम में देगा.

आपकी ज़रूरत की हर जानकारी अब एक-दूसरे से जुड़ी हुई.

बस एक प्रॉम्प्ट से अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन और टूल कनेक्ट करें. ईमेल देखें, फ़्लाइट ढूँढें, समय सेट करें, और अन्य काम करें. यह आपकी सूची के हर काम को पूरा करने का सबसे आसान तरीक़ा है.

जल्द आ रहा है

पेश है, कैमरे के साथ Nano Banana.

Gemini को दिखाएँ कि आपको क्या दिख रहा है और Nano Banana की मदद से, नई और सुंदर बैकग्राउंड के साथ उस इमेज को जनरेट करने के लिए, “इसे बेहतर बनाओ” कहें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Gemini Live ऐसी सुविधा है जिसके ज़रिए, Google के एआई से बोलकर बातचीत की जा सकती है. प्रॉम्प्ट टाइप करने के बजाय, Gemini ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, एआई से नैचुरल तरीक़े से बातचीत करें. बातचीत शुरू करने के लिए, Live बातचीत आइकॉन पर टैप करें. बातचीत के दौरान, जब चाहें विषय बदलें या Gemini को बीच में रोकें. आपसे बातचीत कर रहा एआई असिस्टेंट, आपकी बात को तुरंत समझ लेगा.

हाँ. ज़रूरी नहीं है कि किसी एक ही विकल्प को चुना जाए. आप चाहें, तो टाइप करके एआई के साथ चैट करना शुरू करें और ज़रूरत पड़ने पर, 'Live बातचीत' पर क्लिक करके, बोलकर बातचीत करें. कॉन्टेक्स्ट, टूल, और आपकी बातचीत का इतिहास, सभी एक ही थ्रेड में सेव रहते हैं.

हाँ. Gemini Live, बातचीत करने वाला आपका निजी एआई मॉडल है. इसे इस हिसाब से डिज़ाइन किया गया है कि यह समय के साथ आपको बेहतर तरीक़े से समझ सके. एआई से कोई सवाल पूछें. यह अलग-अलग सेशन में बताई गई हर अहम जानकारी को सुरक्षित तरीक़े से याद रख सकता है. जैसे, आपके खाने-पीने की पसंदीदा चीज़ें, परिवार के लिए अहम तारीख़ें या आपके शौक़. इससे, आपको हर बातचीत में बार-बार जानकारी नहीं देनी पड़ती.

बातचीत के दौरान, Gemini आपके Google ईकोसिस्टम के साथ आसानी से इंटरैक्ट कर सकता है, ताकि आप बोलकर अपना काम पूरा कर सकें. Gemini से बातचीत करते समय, उसे रोज़ाना इस्तेमाल में आने वाले टूल में मौजूद जानकारी को ऐक्सेस करने या ज़रूरत के हिसाब से कार्रवाइयाँ करने के लिए कहा जा सकता है. उदाहरण के लिए, Gemini आपके Gmail और Google Drive से ख़ास जानकारी ढूँढ सकता है या आपके दस्तावेज़ों की मुख्य बातें तुरंत बता सकता है. यह Google Calendar देखकर, आपकी चेकलिस्ट और शेड्यूल को भी मैनेज कर सकता है. साथ ही, सीधे Google Tasks या Keep Notes में नए काम जोड़ सकता है. किसी सफ़र के दौरान, एआई वॉइस असिस्टेंट से Google Maps से रास्तों की जानकारी बताने, फ़्लाइट और होटल की जानकारी ढूँढने , YouTube पर मददगार निर्देश वाले वीडियो चलाने या स्मार्ट होम डिवाइसों और फ़ोन की सेटिंग को कंट्रोल करने के लिए कहा जा सकता है.

एआई के साथ Live मोड में नैचुरल तरीक़े से और तेज़ बातचीत की जा सके, इसके लिए ऐक्टिव वॉइस सेशन के दौरान कॉन्टेंट बनाने और उसे व्यवस्थित करने वाली कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जातीं. Gemini Live के पास Gems या नोटबुक का ऐक्सेस नहीं होता है. इसके अलावा, Gemini Live के साथ Omni या Lyria की सुविधाएँ भी काम नहीं करतीं. अगर आपको कभी इनमें से किसी सुविधा का इस्तेमाल करना हो, तो बोलकर प्रॉम्प्ट देने वाली स्क्रीन को बंद करें और टाइप करने वाली सामान्य विंडो का इस्तेमाल करें.

जवाब देखें. ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. साथ ही, उम्र से जुड़ी पाबंदियाँ भी जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. कुछ सुविधाएँ कॉन्फ़िगर करनी पड़ती हैं या उनके लिए सदस्यता लेना ज़रूरी होता है.