Skip to main content

पेश है एआई ट्रिप प्लैनर, अब आपके फ़ोन में

बेवजह की ब्राउज़िंग से राहत, पूरी होगी ट्रिप की चाहत. Gemini की मदद से, अपनी अगली छुट्टियों का प्लान आसानी से बनाएँ. Gemini आपकी पसंद के हिसाब से किफ़ायती फ़्लाइट, होटल, और खाने-पीने की बेहतरीन जगहों का पता लगा सकता है.

अपनी मंज़िल के बारे में बताएँ, फ़्लाइट हम ढूंढेंगे

Gemini को अपना ट्रैवल ऐप्लिकेशन बनाएँ और पुरानी बुकिंग साइटों के अनगिनत फ़िल्टर से छुटकारा पाएँ. Gemini, आपके लिए सस्ती फ़्लाइट और आपके आस-पास किफ़ायती होटल ढूँढ सकता है. दर्जनों टैब खोलकर जानकारी ढूँढने के बजाय, Gemini को ट्रिप से जुड़ी अपनी पसंद के बारे में बताएँ. जैसे, "पैदल घूमने लायक इलाक़े में 200 डॉलर से कम का अच्छी रेटिंग वाला शानदार बुटीक होटल". Gemini, Google Flights और Hotels से जानकारी लेकर, आपकी पसंद के मुताबिक़ उपलब्ध रीयल-टाइम विकल्प दिखाएगा. यह, हवाई किराये की तुलना करने वाले टूल और ट्रिप प्लान करने में मदद करने वाले असिस्टेंट के तौर पर काम करता है. इससे यह पक्का करने में मदद मिलती है कि आपके ट्रिप के प्लान व्यवस्थित और आपके बजट में रहें.

A pink Art Deco hotel with palm trees and a search bar for Miami boutique hotels under $200 per night.

आइडिया से लेकर यात्रा की योजना बनाने तक

आपको यात्रा करना पसंद है, लेकिन यह नहीं पता कि इसके लिए शुरुआत कैसे करें? मुमकिन है कि न्यूयॉर्क की मज़ेदार ट्रिप या नई जगहों पर घूमने के विकल्प में से किसी एक को चुनना आपके लिए मुश्किल हो रहा हो. Gemini को छुट्टियों का प्लान बनाने वाले टूल के तौर पर इस्तेमाल करें. इससे आपको घूमने की संभावित जगहों और वहाँ जाने से पहले, उन जगहों के बारे में ज़रूरी जानकारी मिलेगी. जैसे: आपने टोक्यो में एक वायरल रिकॉर्ड स्टोर देखा और आपको जानना है कि यह आपकी योजना में शामिल अन्य जगहों से कितनी दूरी पर है. इसके लिए, मैन्युअल तरीके से मैप बनाने के बजाय, Gemini को बस यह बताएँ: "मुझे चार दिनों के लिए टोक्यो ट्रिप पर जाना है. इस दौरान, मुझे रिकॉर्ड स्टोर, विंटेज थ्रिफ़्टिंग, और मेरे आस-पास के बेहतरीन स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेना है." Gemini, आपकी पसंद के हिसाब से तुरंत एक कस्टम रूट बना देगा. इसमें दिलचस्प इवेंट को आस-पास की जगहों के हिसाब से ग्रुप में रखा जाएगा. इससे आपको यात्रा की पक्की योजना बनाने में मदद मिलेगी और आपको लॉजिस्टिक से जुड़ी आम समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

Surreal pink landscape with palm trees and a text prompt: "Popular destinations for a restful recharge..."

ख़ुद को स्थानीय माहौल में ढाल लें

बेहतरीन अनुभव के लिए, Gemini को रीयल-टाइम में यात्रा की जानकारी देने वाले गाइड के तौर पर इस्तेमाल करें. इससे आपको स्थानीय रीति-रिवाज़ों और तौर-तरीक़ों की जानकारी मिलेगी. साथ ही, आपको ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में भी पता चलेगा जिन्हें ज़्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है. चाहे अचानक होने वाली बारिश की वजह से आपको अपनी योजना बदलनी पड़े या आपकी पसंदीदा जगह उस दिन बंद हो, Gemini आपके लिए, Google Maps पर अन्य ख़ूबसूरत विकल्प ढूँढ सकता है. Gemini Live की मदद से, कैमरा शेयर करें और जब चाहें सड़कों पर मौजूद साइनबोर्ड या मेन्यू का अनुवाद पाएँ. इसके अलावा, Lens का इस्तेमाल करके किसी स्मारक और उसके आस-पास की जगहों के पूरे इतिहास की भी जानकारी पाई जा सकती है. Google के ऐप्लिकेशन सिंक करके, Gemini रीयल-टाइम में आपकी यात्रा की योजना बनाने में मदद करता है. चाहे आपके सामने सदियों पुरानी कोई बेहतरीन कलाकृति हो या कोई रहस्यमयी जंगली फूल, Gemini एक एक्सपर्ट गाइड की तरह आपको हर छोटी-मोटी जानकारी देता है और साधारण दिखने वाली उन चीज़ों को भी यादगार बना देता है जो आपकी योजना में शामिल नहीं थीं.

Felt food items float in a blue sky around a search bar reading, "Best hidden gem burgers near me..."

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हाँ! Google Flights से कनेक्ट करने पर, Gemini आपके निजी फ़्लाइट फ़ाइंडर के तौर पर काम करता है. यह आपके लिए, सस्ते एयरलाइन टिकट खोजने या आपकी अगली यात्रा के लिए सबसे किफ़ायती हवाई किरायों की तुलना करने जैसे काम कर सकता है.

Gemini से बस इतना पूछें, "मेरे आस-पास सबसे सस्ते होटल कौनसे हैं?" या "मेरे आस-पास कोई शानदार होटल ढूँढो." Google Hotels से इंटिग्रेटे होने के बाद, यह आपके बजट और पसंद के हिसाब से, आस-पास के किफ़ायती कमरों या प्रीमियम स्टे की जानकारी तुरंत दिखाएगा.

बिलकुल. अगर आपके प्लान अचानक बदल जाएँ, तो Gemini फ़्लाइट के सस्ते टिकट या आस-पास के होटल में कमरे खोज सकता है.

Gemini, ऐसा एआई असिस्टेंट है जिसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता. यह Google Flights और Hotels के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है. यही वजह है कि चैट विंडो से ही, हवाई किरायों की तुलना करने वाली वेबसाइट या फ़्लाइट के किराये को ट्रैक करने वाले टूल के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. यह अलग-अलग विकल्पों को ढूँढ़कर उनकी तुलना करेगा और बुकिंग पूरी करने के लिए, आपको लिंक उपलब्ध कराएगा.

जवाब देखें. ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. चुनिंदा सुविधाओं के लिए, 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र का होना ज़रूरी है.