पेश है Nano Banana 2.1.
Nano Banana की मदद से, अपने सबसे अनोखे आइडिया को अपनी मनचाही रफ़्तार और क्वालिटी के साथ हकीकत में बदलें. यह टूल बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है. Google के एआई प्लान पर अपग्रेड करके, Nano Banana 2.1 को अनलॉक करें. यह इमेज जनरेट करने वाला हमारा सबसे ऐडवांस मॉडल है. यह बेहतर क्वालिटी, विज़ुअल डिज़ाइन, और गहराई से विश्लेषण करने की सुविधा देता है.
ख़ुद को मुख्य किरदार बनाएँ.
अपनी पसंद के मुताबिक़ एआई अवतार बनाकर, अपनी कहानी के हीरो बनें. अपनी इमेज को बस एक बार अपलोड करें और उससे अनगिनत वीडियो बनाएँ, दोस्तों के साथ मिलकर काम करें, और सुरक्षित तरीक़े से शेयर करने की सेटिंग से अपने कॉन्टेंट पर पूरा कंट्रोल रखें.
Nano Banana की मदद से, फ़ोटो की हर डिटेल बनाएँ कमाल.
अपनी इमेज का पूरा लुक बदलें. दिन के नज़ारे को रात के दिलकश माहौल में बदलें, परफ़ेक्ट व्यू के लिए अलग-अलग कैमरा ऐंगल आज़माएँ, और किसी चीज़ को हाइलाइट करके दिखाने के लिए फ़ोकस अडजस्ट करें.
स्टाइल ट्रांसफ़र करें, कुछ ही सेकंड में.
अपनी इमेज का लुक बेहतरीन बनाएँ. किसी भी फ़ोटो की बनावट, रंग या स्टाइल को अपनी इमेज के सब्जेक्ट पर ट्रांसफ़र करें. अपनी इमेज में अलग-अलग तरह की सुंदर थीम डालने का यह बेहद ही आसान तरीक़ा है. इसमें आपको कुछ भी बिलकुल शुरू से नहीं करना पड़ता.
लुक एक, साइज़ अनेक.
अपनी इमेज का प्रोफ़ेशनल लुक बरक़रार रखें, चाहे प्लैटफ़ॉर्म कोई भी हो. अपनी ज़रूरत के हिसाब से फ़ाइनल इमेज का साइज़ बदलें - वह भी, पसंदीदा डिटेल को बरक़रार रखते हुए.
आपके टेक्स्ट डिज़ाइन में दिखेंगे बेस्ट.
एकदम साफ़ टेक्स्ट वाले लोगो, न्योते, पोस्टर, कॉमिक या जो भी आपका मन करे, बनाकर देखें. जनरेट किया गया टेक्स्ट, डिज़ाइन में बिलकुल फ़िट बैठता है और यह फ़ीचर कई भाषाओं में काम करता है.
अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुनें सही मॉडल
इमेज जनरेट और एडिट करने वाला मॉडल
इमेज जनरेट और एडिट करने वाला हमारा बेहतरीन मॉडल
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एआई की मदद से इमेज जनरेट करने की सुविधा, उन सभी देशों और भाषाओं में मिलती है जिनमें Gemini ऐप्लिकेशन उपलब्ध है.
-
Nano Banana को ऐक्सेस करने के लिए, टूल मेन्यू में जाकर "🍌इमेज बनाएं" को चुनें. इसके बाद, कोई प्रॉम्प्ट दें या एडिट करने के लिए कोई इमेज अपलोड करें.
-
Google AI Pro, Plus, और Ultra के सदस्यों को हमारे बेहतरीन इमेज मॉडल, Nano Banana 2.1 का ऐक्सेस मिलता है. साथ ही, वे Nano Banana Pro की मदद से इमेज फिर से जनरेट कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें तीन बिंदुओं वाले मेन्यू में जाकर, “Pro की मदद से फिर से जनरेट करें” को चुनना होगा.
-
इस आसान फ़ॉर्मूले को आज़माएँ. <Create/generate an image of> <subject> <action> <scene> और फिर अपने हिसाब से जानकारी जोड़ें. इस तरह का प्रॉम्प्ट देकर देखें, "खिड़की की चौखट पर धूप में सोती हुई बिल्ली की इमेज बनाओ."
-
डिटेल दें ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी के साथ. प्रॉम्प्ट में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें और कोशिश करें कि वह एकदम सटीक हो. जैसे, "लाल रंग की ड्रेस पहने एक महिला की इमेज बनाओ" कहने के बजाय, कुछ ऐसा कहें, "लाल रंग की ड्रेस पहने एक युवा महिला की इमेज बनाओ, जो पार्क में दौड़ रही हो". जितनी ज़्यादा जानकारी दी जाएगी, Gemini आपके निर्देशों को उतने ही बेहतर तरीक़े से समझ पाएगा.
-
इमेज की क्वालिटी, स्टाइल, और कंपोज़िशन को ध्यान में रखें. प्रॉम्प्ट में इनके बारे में बताएँ - इमेज में मौजूद एलिमेंट कैसे हों और कहाँ-कहाँ हों (कंपोज़िशन), विज़ुअल स्टाइल कौनसी हो (स्टाइल), इमेज की क्वालिटी किस लेवल की हो (इमेज की क्वालिटी), और इमेज का आसपेक्ट रेशियो क्या हो (साइज़). ऐसा प्रॉम्प्ट आज़माएँ, “एक काँटेदार साही की धुँधली-सी इमेज जनरेट करो, जो अंतरिक्ष में उड़ रहा हो. इमेज को ऑयल पेंटिंग स्टाइल में बनाना और 2:3 आस्पेक्ट रेशियो रखना.”
-
क्रिएटिविटी आपकी सच्ची साथी है. Gemini, ऐसे सीन बनाने में माहिर है जो सपने की तरह लगें और बिलकुल अनोखे हैं. अपनी कल्पनाओं को थमने न दें.
-
अगर इमेज में कोई चीज़ पसंद नहीं है, तो उसे बदलने के लिए बस Gemini से कह दें. इमेज में बदलाव करने वाले हमारे मॉडल का इस्तेमाल करें. इसकी मदद से किसी इमेज को अपने हिसाब से बनाया जा सकता है. Gemini को बैकग्राउंड बदलने, किसी ऑब्जेक्ट में बदलाव करने या कोई एलिमेंट जोड़ने के लिए कहें. ये सब करें अपनी मनपसंद डिटेल को बरक़रार रखते हुए.
इस एआई इमेज जनरेटर को हमारे एआई से जुड़े सिद्धांत के मुताबिक़, ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. कोई कॉन्टेंट Gemini से बनाया गया है या इंसानों का बनाया ओरिजनल आर्टवर्क है, यह पक्का करने के लिए वॉटरमार्क का इस्तेमाल किया जाता है. Gemini से जनरेट किए गए विज़ुअल में SynthID वाला वॉटरमार्क होता है, जो हमें दिखता नहीं है. साथ ही, एक और वॉटरमार्क होता है, जो दिखता है. इनकी मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि कोई कॉन्टेंट Gemini से बनाया गया है या नहीं.
अन्य जनरेटिव एआई टूल की तरह Gemini भी मुख्य रूप से, लोगों से मिलने वाले प्रॉम्प्ट के मुताबिक़ ही कॉन्टेंट जनरेट करता है. इसलिए, कभी-कभार यह ऐसा कॉन्टेंट जनरेट कर सकता है जो कुछ लोगों को आपत्तिजनक लगे. हम पसंद/नापसंद करने का बटन इस्तेमाल करके दी गई आपकी प्रतिक्रियाओं पर ग़ौर करते रहेंगे और इनके आधार पर Gemini को बेहतर बनाते रहेंगे. ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, हमारी वेबसाइट पर जाकर इस बारे में पढ़ें कि Gemini को बनाने के पीछे हमारा मक़सद क्या है.
आप बस Gemini ऐप्लिकेशन में इमेज को अपलोड करें और पूछें कि क्या इसे Google के एआई ने जनरेट किया है. पुष्टि करने की यह सुविधा, डिजिटल वॉटरमार्क वाली हमारी टेक्नोलॉजी SynthID की मदद से काम करती है. फ़िलहाल, यह सुविधा इमेज, ऑडियो, और वीडियो के लिए उपलब्ध है.
हमारी ब्लॉग पोस्ट पढ़कर इस बारे में ज़्यादा जानें कि हम एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाने के लिए SynthID टेक्नोलॉजी की मदद से क्या-क्या कर रहे हैं.
ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. सीमाएँ लागू होंगी. 18+.